Home » Uncategorized » डॉ. शांडिल ने अमर नाथ बंसल के निधन पर जताया शोक

डॉ. शांडिल ने अमर नाथ बंसल के निधन पर जताया शोक

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने शूलिनी समाचार पत्र के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश बंसल के पिता अमर नाथ बंसल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमर नाथ बंसल का आज प्रातः निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि स्व. अमर नाथ बंसल जीवन भर समाज के कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत रहे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से स्व. बंसल ने लोगों के लिए निःस्वार्थ भावना से कार्य किया। उनके समर्पण और समाज सेवा की भावना को सदैव याद रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]