Home » Uncategorized » डॉ. शांडिल ने किया स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ…

डॉ. शांडिल ने किया स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ…

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सायं ज़िला प्रशासन तथा हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी नगर निगम सोलन के हॉल में 27 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक प्रदर्शित की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में हिमाचल विशेषकर सोलन ज़िला के स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और इतिहास विषय में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जन मानस इस प्रदर्शनी से हिमाचल तथा सोलन के स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान से रू-ब-रू हो सकेंगे। उन्होंने जिला वासियों विशेष कर युवाओं से इस प्रदर्शनी को देखने और ज्ञान अर्जित करने का आग्रह किया। हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के अध्यक्ष अंशुक अत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में सुकेत सत्याग्रह, कुनिहार प्रजामण्डल, बाबू कांशी राम, पंडित पदम देव,  कुठार का आंदोलन, सोलन सभा 1948, सोलन के नायकों, भाई हृदयराम, धामी गोली कांड, पझौता आंदोलन, हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. वाई.एस. परमार व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को भी प्रदर्शित किया गया है। अंकुश अत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस निःशुल्क प्रदर्शनी का अवलोकन प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक नगर निगम हॉल सोलन में कर सकता है। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, संधीरा सीनू सिंह सहित हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के डॉ. राजेन्द्र अत्री उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]