Home » Uncategorized » मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई मतदाता दिवस की शपथ…

मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई मतदाता दिवस की शपथ…

सोलन: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना, मतदाता जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान का प्रयोग करने का आग्रह किया ताकि लोकतंत्र को और अधिक मज़बूत बनाया जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 25 जनवरी, 2026 को रविवार का अवकाश होने के दृष्टिगत यह शपथ आज दिलवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *