Home » Uncategorized » समोसे के बाद अब होगी काजू की जांच, बस आइटम व नेता बदल गए…

समोसे के बाद अब होगी काजू की जांच, बस आइटम व नेता बदल गए…

Oplus_131072

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिशा कमेटी की मीटिंग में खराब काजू परोसने पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भड़क गए. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जहां फूड इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए. वहीं कहा कि यदि जांच नहीं होती है तो पहले काजू अधिकारी खाएं और फिर उन्हें परोसे जाएं. इस दौरान अफसरों के चहेरों से हवाईंयां उड़ गई. दरअसल जिला विकास एवं निगरानी समिति यानी दिशा ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक थी। जिसमें बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पहले तो विभिन्न विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में लेट-लतीफी बरतने पर खरी-खोटी सुनाई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि समस्या लेकर नहीं समाधान लेकर बैठक में आएं। इधर-उधर की बातें करना छोड़ दे अन्यथा मैं अपने ढंग से दिशा की बैठक लूंगा। बैठक में विधायक सतपाल सत्ती, डीसी जतिन लाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही बैठक शुरू हुई अनुराग ठाकुर के आगे खाने के लिए काजू सजा दिए गए। पलक झपकते ही अनुराग ठाकुर ने उनकी गुणवत्ता पर प्रश्न खड़ा कर दिए। उन्होंने कहा कि ये काजू चेक कराएं, इन्हें कोई भी खाए तो बीमार हो जाए, अगर ऐसे काजू परोस कर हमारे साथ ऐसा किया जा रहा है तो बाकियों की सेहत के साथ कैसा खिलवाड़ होता होगा। अनुराग ने तत्काल फूड इंस्पेक्टर को इस विषय में जांच के लिए कहा व स्पष्ट किया कि निश्चित रूप से ऐसी खाद्य सामग्री की समय पर जांच नहीं होती है तो अगली बार ऐसी खाद्य सामग्री अधिकारियों को पहले खिलाएं फिर हमें परोसी जाए। याद रहे कि इससे पहले हिमाचल में समोसा प्रकरण बहुत चर्चित हुआ था। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक कार्यक्रम में समोसे गायब होने के बाद उनकी जांच बिठा दी गई थी।

कांग्रेस विधायक ने कंसा तंज

इस मामले को लेकर कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानियां ने तंज कसा और फेसबुक पर लिखा, ‘’वीआईपी सब ड्राईफ्रूट खाइयो, खाइयो जो आये तुम को रास, बस वो काजू मत खाइयो, इन में कीड़ा मिलन की आस।(Sorry Baba Farid Ji)  इसके बाद अनुराग ठाकुर ने जिला मुख्यालय क्षेत्र में लोगों से सीधा संवाद किया. उन्होंने लालसिंगी के दोनों बूथों और अरनियाला ग्राम केंद्र के निवासियों से मुलाकात कर नई योजना की विशेषताओं को विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *