लाइव हिमाचल/हेमेंद्र कंवर/कसौली: कृष्णगढ़ उप तहसील के तहत ग्राम पंचायत मंढेसर में कार्यरत नव चेतना युवक मंडल,स्थानीय पंचायत एवं जनतसहयोग से आयोजित दो दिवसीय भैया दूज मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। क्लब के प्रधान विशाल धवन व सामाजिक कार्यकर्ता रूद्र सिंह कंवर ने बताया कि दो दिवसीय भैया दूज के मेले का शुभारंभ पंचायत प्रधान सुमन कंवर और उप प्रधान संजीव छेत्री व जिप सदस्य स्नेहलता ने किया।जबकि कार्यक्रम के समापन पर दूसरे दिन दून क्षेत्र के विधायक चौधरी रामकुमार मुख्य अतिथि व नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह व बीडीसी सदस्य रवि कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, मटका फोड़, बैडमिंटन सहित बच्चों के लिए लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई।
कब्बडी की स्पर्धा में राजपुरा की टीम को विजेता व दाड़वा की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। वालीबाल में हाई स्कूल दाँवटा की टीम ने कृष्णगढ़ ए की टीम को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।महिला वर्ग की रस्साकस्सी में सत्या देवी की टीम विजेता व दीपिका की टीम को उप विजेता घोषित किया गया।जबकि बच्चों की 100 मीटर दौड़ में चित्रांश ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा 200 मीटर दौड़ में रिवांशी प्रथम रही। मटका फोड़ का पुरस्कार प्रथम पुरस्कार खेमचंद व थमन सिंह फौजी ने दूसरे स्थान हासिल किया।जबकि महिला वर्ग में सपना ने पहला स्थान हासिल किया। मेले के दौरान सेवानिवृत फौजी थमन सिंह,संजीव छेत्री,सूरज छेत्रि, जस्सी राम, रणदीप सिंह, किरपा राम,ने आम जनता के लिए भंडारा लगाया,जिसमें सभी लोगों ने भोजन ग्रहण किया।कब्बडी की स्पर्धा स्थानीय डाला राम ठाकुर व रोहित ठाकुर द्वारा प्रायोजित की गई,जबकि वाली बॉल की स्पर्धा राणा रुद्र सिंह के सौजन्य से करवाई गई। वहीं बैडमिंटन की स्पर्धा का आयोजन सेवानिवृत फौजी थमन सिंह व राज कुमार द्वारा करवाया गया। मुख्य अतिथि चौधरी रामकुमार ने लोगों को भैया दूज मेले की बधाई दी व विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं विधायक ने पंचायत के गाँव रोपड़ में श्मशान घाट के निर्माण के लिए दो लाख, मुख्य सड़क मंडेसर से दांवटा हाई स्कूल संपर्क सड़क के जीर्णोद्वार के लिए मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 50 लाख रु ,नव चेतना युवक मंडल के लिए 50,000 रु व डेढ़ लाख रु की राशि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए देने की घोषणा की। मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से झंकार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह रहा व लोगों ने जमकर खरीददारी भी की।
इस अवसर पर नव चेतना युवक मंडल के प्रधान विशाल धवन,उप प्रधान आयुष छेत्रि,कोषाध्यक्ष ललित कुमार के इलावा विशाल,हिमांशु,सुभाष चंद,अक्षय,डाला राम, छतर सिंह, रुद्र सिंह कंवर,महेंद्र सिंह कंवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





