Home » Uncategorized » बस की टाइमिंग को लेकर भिड़े HRTC कर्मी और निजी बस कर्मचारी…

बस की टाइमिंग को लेकर भिड़े HRTC कर्मी और निजी बस कर्मचारी…

Oplus_131072

नाहन : बस स्टैंड में आज सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बसों की टाइमिंग को लेकर एक निजी बस और एचआरटीसी (HRTC) की बस के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ देर के लिए बस स्टैंड का मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार टाइमिंग को लेकर सरकारी बस के चालक ने अपनी बस निजी बस के आगे खड़ी कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया।निजी बस के कंडक्टर का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनकी बस को पीछे रोकने की कोशिश की जाती है। कंडक्टर ने बताया कि इससे पहले भी आरटीओ (RTO) के दखल के बाद मामला सुलझाया गया था, लेकिन समस्या दोबारा सामने आ रही है।

वहीं एचआरटीसी बस चालक का कहना है कि उनकी बस की टाइमिंग निजी बस से मात्र पांच मिनट बाद की है, बावजूद इसके निजी बस समय पर रवाना नहीं जाती है, जिससे नियमों का उल्लंघन होता है। इसी बीच HRTC आरएम (RM) राकेश कुमार ने बताया कि वह आज इस पूरे मामले को लेकर आरटीओ सिरमौर से मिले हैं। उन्होंने आरटीओ से संबंधित निजी बस की टाइमिंग में बदलाव करने या फिर उसे पूरी तरह बंद करने की भी मांग रखी है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। घटना के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद बसों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *