ऊना : आज जिला मुख्यालय ऊना स्थित एम सी पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर आयोजित कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए ऊना कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि मनरेगा अधिनियम कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसे यूपीए सरकार के कार्यकाल में लागू किया गया था, बात महात्मा गांधी जी का नाम बदलने की नहीं है पहली बात यह है कि जिस तरीके से भाजपा के लोग सोच रहे हैं महात्मा गांधी का नाम देश में महात्मा गांधी का योगदान वह आप नहीं कर सकते। जब भी आप बाहर अन्य देशों में जाए आपको वहां भी महात्मा गांधी की मूर्तियां स्टैचू मिलेंगे उन्होंने अपना नाम कमाया है।सतपाल रायजादा ने कहा कि मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए जीवन रेखा है। इस कानून का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को साल में कम से कम 100 दिन का रोजगार देकर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संशोधन और बजट कटौती के बहाने मनरेगा की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।





