Home » Uncategorized » कब लागू होगी चुनाव आचार संहिता और कब आएगा आरक्षण रोस्टर…

कब लागू होगी चुनाव आचार संहिता और कब आएगा आरक्षण रोस्टर…

शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर 30 अप्रैल से पहले पंचायतों और शहरी निकायों की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में जुटेगा। अब सवाल उठ रहा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता कब तक लागू होगी। क्यास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में 15 मार्च के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है, जिससे निर्धारित समय अवधि में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सके। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार को मिलकर चुनाव करवाने और 28 फरवरी तक आरक्षण रोस्टर व मतदाता सूचियों सहित सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने को कहा है। ऐसी स्थिति में चुनाव का शेड्यूल इस आधार पर तय किया जाएगा, जिससे आगामी बजट सत्र पर असर न हो। आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने पर बजट सत्र और बजट अनुमान पारित नहीं हो सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *