Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत अन्हेच में महाबल अखाड़े का गठन, युवाओं को मिलेगा निशुल्क कुश्ती प्रशिक्षण…

ग्राम पंचायत अन्हेच में महाबल अखाड़े का गठन, युवाओं को मिलेगा निशुल्क कुश्ती प्रशिक्षण…

लाइव हिमाचल/सोलन: युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने व क्षेत्र में पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत अन्हेच में महाबल अखाड़ा गांधीग्राम का गठन किया गया है। जिसमें राजीव ठाकुर को सर्व सम्मति से अखाड़े का अध्यक्ष चुना गया। तो वहीं अखाड़े की 11 सदस्यी कमेटी का भी गठन किया गया जिसमें मनसा राम उपाध्यक्ष कोच,संजीव सैजल उपाध्यक्ष,दया राम भटोय – महासचिव, संदीप वर्मा सचिव, ज्ञान चंद सचिव अशोक कुमार मीडिया प्रभारी, मदन कुमार कोषाध्यक्ष कोच, संदीप राणा प्रवक्ता, गौरव वर्मा सदस्य, राज कुमार सदस्य इसके अलावा समय समय पर कमेटी के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। अखाड़े के महासचिव दयाराम भटोय ने बताया कि अखाड़े की रजिस्ट्रेशन करवा दी गई है। और जल्दी ही युवाओं को नि:शुल्क कुश्ती सिखाने का काम शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *