सोलन : आज यूको बैंक ने अपना 84वाँ स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण के साथ मनाया। इस अवसर पर यूको बैंक जिला अग्रणी बैंक कार्यालय सोलन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में यूको बैंक के सम्मानित ग्राहकों, विभिन्न विभागों एवं अन्य कार्यालयों से पधारे अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने यूको बैंक की सुदृढ़ कार्यप्रणाली ग्राहक-केंद्रित सेवाओं तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में बैंक की निरंतर भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान बैंक की उपलब्धियों नवीन पहलों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे बैंक की सशक्त एवं विश्वसनीय छवि और अधिक सुदृढ़ हुई। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक यूको बैंक सोलन तमन्ना मोदगिल ने बैंक के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों एवं विभिन्न जन-हितैषी एवं विशेष योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से आमजन महिलाओं युवाओं एवं विभिन्न वर्गों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने यूको बैंक की कार्यशैली सेवाभाव एवं समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की।






