लाइव हिमाचल/सोलन: आज सेवा भारती जिला इकाई सोलन द्वारा जिला कुष्ठ रोगी अस्पताल लोहांजी कुमारहट्टी में रोगियों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सेवा भारती जिला सोलन के अध्यक्ष परमिंदर सिंह, सेवा भारती जिला सोलन के सचिव केशव शर्मा, सेवा भारती जिला सोलन के कोषाध्यक्ष अशोक, पवन कुमार, अनिल ठाकुर, पूजा गुप्ता व कुलदीप ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान सेवा भारती जिला इकाई सोलन के अध्यक्ष परमिंदर सिंह ने बताया कि सेवा भारती के द्वारा यहां पर पाक्षिक फल वितरण किया जाता है।





