Home » Uncategorized » 78 साल बाद इस गांव तक पहुंची सड़क, लोग जश्न में डूबे…

78 साल बाद इस गांव तक पहुंची सड़क, लोग जश्न में डूबे…

Oplus_131072

Himachal Pradesh News: देश जहां ‘डिजिटल इंडिया’, चंद्रमा और मंगल मिशन की उपलब्धियों पर गर्व कर रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश के एक गांव में अब जाकर पक्की सड़क पहुंच पाई है. आजादी के 78 साल बाद मंडी जिले के चावासी क्षेत्र के टुमान गांव को पहली बार गाड़ी चलने लायक पक्की सड़क मिली है. हालांकि यह खबर न केवल विकास की तस्वीर दिखाती है, बल्कि जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े करती है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने टुमान गांव के लिए 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है. सोमवार को सड़क का काम पूरा हुआ, जिसके बाद पहली बार इस सड़क पर बस चलाई गई. यह पल गांव के इतिहास में बेहद खास बन गया, क्योंकि इससे पहले यहां तक कोई भी चार पहिया वाहन नहीं पहुंच सका था.

जिलाधिकारी गौरव महाजन की मौजूदगी में बस को नई सड़क पर चलाया गया. इस मौके पर कई राजनीतिक नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे. गांव के लोगों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. जैसे ही बस आगे बढ़ी, उत्साह से भरे ग्रामीण उसके साथ-साथ दौड़ते नजर आए।

गांव में जश्न का माहौल

जब बस गांव के मुहाने पर पहुंची, तो वहां जश्न का माहौल बन गया. सालों से सड़क की आस लगाए बैठे लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. चारों ओर तालियों की गूंज सुनाई दी. ग्रामीणों ने बस पर फूलों की वर्षा की, मालाएं पहनाईं और मिठाइयां बांटी गईं. यह दृश्य किसी त्योहार से कम नहीं था।

Leave a Comment