Home » Uncategorized » चंबा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस हरियाणा में दुर्घटनाग्रस्त, घने कोहरे से पांच गाडिय़ां टकराई

चंबा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस हरियाणा में दुर्घटनाग्रस्त, घने कोहरे से पांच गाडिय़ां टकराई

चंबा: चंबा से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो रविवार सुबह हरियाणा के करनाल के पास धुंध के कारण ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक-परिचालक को हल्की चोटें आईं है। सभी यात्री सुरक्षित है। सुबह करीब पांच बजे भारी धुंध के कारण पहले एक कार सड़क किनारे पैरापिट से टकराई, इसके पीछे ट्रक कार से टकरा गया। धुंध के कारण वोल्वो भी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 निजी वोल्वो भी दुर्घटना का शिकार हो गई। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला देवासेन नेगी ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री पुरी तरह सुरक्षित हैं। चालक-परिचालक को हल्की चोटें लगी हैं, बस को भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *