Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सोलन कार्यकारणी की पहली बड़ी बैठक हुई आयोजित

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सोलन कार्यकारणी की पहली बड़ी बैठक हुई आयोजित 

सोलन: हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सोलन कार्यकारणी की पहली बड़ी बैठक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर जिला सोलन में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रवक्ता सघं जिला सोलन के प्रधान जय लाल जलपाइक ने की। बैठक में 35 प्रवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आज तक प्रवक्ता सघं जिला सोलन की और से अब तक किये गए कार्यों को सदन के समक्ष प्रमुखता से रखा जिसे सदन में सभी ने सराहा और आगे भी ऐसे ही जज्बे के साथ मिलकर कार्य करने को कहा  बैठक में कई मुददों पर चर्चा की गई जो भविष्य में प्रवक्ता सघं के समक्ष उतपन्न होने वाली है जैसे (1) CBSE का मुद्दा (2) प्रवक्ताओं का अलग कैडर बनाना (3) 6th to10th पढ़ाने बारे (4) ट्रेनी टीचर भर्ती (5) प्रधानाचार्य की पदोन्नति को 50 से बढ़ाकर 90 करना (6) कलसटर प्रणाली का विरोध (7) डीए एरियर और पे एरियर को शीघ्र से शीघ्र ज़ारी करना (8) बोर्ड remuneration को शीघ्र ज़ारी करना आदि कयी जवलंत मुद्दों पर चर्चा की गई साथियों बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जो प्रवक्ता साथी अभी तक सघं से नहीं जुड़ें है उनके लिए स्पेशल मेंबरशिप युनिट स्तर पर शुरू की जाएं जिससे प्रवक्ता सघं को मजबूत किया जा सके साथियों सभी ने एक मत से प्रधानाचार्यो की पदोन्नति सूची को जल्द से जल्द निकालने को लेकर सरकार पर दबाव डालने की बात कही अन्त में प्रधान जी ने स्थानिय विद्यालय के प्रधानाचार्य का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *