Home » Uncategorized » ए.आई. आधारित ऑटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तथा आधुनिक तकनीक विषयों पर उद्यमियों को किया जागरूक…

ए.आई. आधारित ऑटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तथा आधुनिक तकनीक विषयों पर उद्यमियों को किया जागरूक…

सोलन: लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग केन्द्र मंत्रालय एवं उद्योग विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आज यहां स्मार्ट लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम (एम.एस.एम.ई.) उद्योग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता उद्योग विभाग सोलन के महाप्रबंधक सुरेन्द्र ठाकुर ने की। सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को भविष्य में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए ए.आई. आधारित ऑटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग करना चाहिए। इससे जहां उद्योगों की उत्पादकता में बढ़ौतरी होगी वहीं त्रुटियों में भी कमी आएगी। डिजिटल परिवर्तन विशेषज्ञ सुखप्रीत सिंह ने इस अवसर पर डिजिटल परिवर्तन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधियों को उद्योग 4.0 समाधानों, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग टूल्स, और सरल एवं सुलभ डिजिटल अपनाने की रणनीतियों के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। सी.ई.एल. स्मार्ट एम.एस.एम.ई. टीम ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं पूरे उद्योग क्षेत्र को सशक्त, तकनीकी रूप से उन्नत, और भविष्य के स्मार्ट उद्योग मॉडल से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उद्योग विभाग सोलन तथा सभी सहयोगी संस्थानों का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ज़िला उद्योग केन्द्र सोलन के अधिकारी एवं सोलन क्षेत्र के उद्यमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *