शिमला: राज्य सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी राखिल काहलो को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) का मेंबर नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। IAS राखिल काहलो वर्तमान में राज्य सरकार मे सेक्रेटरी जल शक्ति विभाग का दायित्व निभा रही है। उन्हें अब अगले 6 साल के लिए HPPSC में सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले वह विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी है। राखिल काहलो डिविजनल कमिश्नर मंडी, सेक्रेटरी आयुष विभाग, हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सेक्रेटरी डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस का दायित्व निभा चुकी है। राखिल काहलो 31 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाली थी। इससे पहले ही उन्हें लोक सेवा आयोग में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह IAS 2008 बैच की IAS है।





