Home » Uncategorized » 152 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…

152 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…

Oplus_131072

सोलन: जिला सोलन की बागा पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ शिकंजा कसते हुए एक आदतन अपराधी को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शालूघाट में नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार से 152 ग्राम से अधिक चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार, निवासी गांव समतयाड़ी, तहसील अर्की के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बागा थाना की एक टीम शालूघाट में नियमित गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार चालक अनिल कुमार के कब्जे से 152 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस जांच में आरोपी अनिल कुमार की एक लंबी आपराधिक कुंडली सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बागा थाने में दर्ज एक पुराना एनडीपीएस का मामला शामिल है, जिसमें वह 3 किलो से अधिक चूरापोस्त, 19.48 ग्राम अफीम और 53.60 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था। इसके अलावा, आरोपी पर मारपीट के दो अन्य मामले भी दर्ज हैं, जिनमें से एक बागा थाने में और दूसरा बिलासपुर जिले के बरमाना थाने में पंजीकृत है। पुलिस अभी आगामी जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *