Home » Uncategorized » MBA पास युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार, जानिए पूरी ख़बर ?

MBA पास युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार, जानिए पूरी ख़बर ?

Oplus_131072

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक होटल से युवती को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है. अहम बात है कि यह युवती एमबीए पास है और फिर भी नशे की तस्करी में संलिप्त मिली है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है कि वह चिट्टा कहां औऱ किससे खरीद कर लाई थी. जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के टाहलीवाल में एक होटल में पुलिस ने दबिश दी थी. पुलिस को यहां पर चिट्टा तस्कर युवती के ठहरने की सूचना मिली थी. आरोपी युवती की पहचान चंबा के डलहौजी के रूप में हुई है. युवती एमबीए पास है. उसके पास से टाहलीवाल में 11.22 ग्राम चिट्टे के साथ बरामद किया गया है. पुलिस की विशेष टीम ने होटल में दबिश दी थी. एसआईयू टीम के इंचार्ज सुनील सांख्यान और उनकी टीम ने मंगलवार देर रात को होटल में रेड मारी. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती अच्छी पढ़ी लिखी होने के बाद भी नशा तस्करी कर रही थी और काफी समय से नशा सप्लाई कर रही थी. फिलहाल, पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि डलहौजी के गांव लोहाली की रहने वाले नेहा ने ही होटल में बुक किया था. बताया जा रहा है कि पंजाब से चिट्टा लाकर ऊना में बेचने की फिराक में आरोपी युवती थी. यह भी बताया जा रहा है कि युवती के साथ अन्य शख्स भी था, जो कि फरार हो गया था. फिलहाल, पुलिस ने धारा 21-61-85 के तहत केस दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ सरकार ने अभियान छेड़ा है और हर जिले में एंटी ड्रग्स वॉकथान रैली हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *