लाइव हिमाचल/सोलन : समग्र शिक्षा डाइट सोलन के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय उपचारात्मक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला सोलन के 10 खंडों से प्रत्येक दिन लगभग 30 दिव्यांग (CWSN) बच्चों ने भाग लिया। शिविर में डॉ. मयूर एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा बच्चों का निरीक्षण किया गया। फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा बच्चों की विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं जैसे लोकोमोटर दिव्यांगता, वाणी एवं श्रवण बाधाएं, सेरेब्रल पाल्सी आदि के अनुसार सावधानीपूर्वक थैरेपी प्रदान की गई। इस शिविर का समन्वयन समावेशी शिक्षा (IED) की समन्वयक जूली रिचर्ड द्वारा किया गया। इस शिविर में राजेन्द्र वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। यह शिविर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उपचार एवं उनके विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।





