शिमला: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. य़हां पर एक डॉक्टर पर मरीज से मारपीट के आरोप लगे हैं. घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बेड पर लेटे डॉक्टर पर डॉक्टर लात घुंसे बरसा रहा है. हालांकि, मरीज की तरफ से डॉक्टर को लात मारी गई. इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आ रहे हैं। मरीज के साथ आए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. बताया जा रहा है कि शिमला के कुपवी के रहने वाले एक निजी अकादमी में पढ़ाने वाले मरीज के साथ मारपीट की गई है. वह आईजीएमसी में एंडोस्कॉपी करवाने आए थे. परिजनों ने आरोपी डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है। 
बताया जा रहा है कि मरीज एंडोस्कॉपी करवाने आया था तो डॉक्टर ने उन्हें कुछ देर के लिए बेड पर आराम करने के लिए कहा था. इस दौरान जब वह खाली पड़े बेड पर सो रहे तो मास्क पहन कर एक डॉक्टर आया और बदतमीजी करने लगा. इस पर मरीज के तिमारदारों ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें यहां आराम करने के लिए कहा है. हालांकि, आरोपी ने आपा खोते हुए बदतमीजी की और मारपीट की. हालांकि, दूसरी तरफ से मरीज ने बचाव में लात मारी थी। डॉक्टर ने मरीज के चेहरे पर इतने मुक्के मारे कि मरीज के नाक से खून निकल गया। घटना के बाद जब परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।






