Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि 22 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा. आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बना रहेगा. शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. अनुमान के अनुसार, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 8 से 16 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 16 से 22 डिग्री और मैदानी इलाकों में 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
न्यूनतम तापमान भी रहेगा सामान्य से ज्यादा
निचले और मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 10 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 0 से 8 डिग्री और ऊंचे इलाकों में माइनस 8 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. कुल्लू और शिमला के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में खासा उछाल देखा जा सकता है।
इन जिलों में कोहरे की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर के निचले इलाकों में भी कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. बीते 24 घंटों में बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई है, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है. प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।
22 दिसंबर से साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि फिलहाल ठंड में ज्यादा तेजी आने के आसार नहीं हैं।
शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में तापमान में सामान्य से काफी अधिक उछाल देखने को मिलेगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 8 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच, मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 16 से 22 डिग्री और मैदानी इलाकों में 20 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो निचले और मैदानी क्षेत्रों में पारा 2 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 0 से 8 डिग्री और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में माइनस 8 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुल्लू और शिमला के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत ज्यादा उछाल आने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज मंडी और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर के निचले इलाकों में भी कोहरा छाने से लोगों को परेशानी हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल जरूर छाए रहे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। कई शहरों में पारा सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
पर्यटन स्थलों पर हलचल
मौसम में इस बदलाव के बीच पर्यटन स्थलों पर भी रौनक बनी हुई है। मनाली में ठंड से बचने के लिए पर्यटक गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि बर्फबारी नहीं होने से सैलानी मायूस भी दिख रहे हैं।





