Home » Uncategorized » कांगड़ा आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, SSB के स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत, 20 को होगा कार्यक्रम…

कांगड़ा आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, SSB के स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत, 20 को होगा कार्यक्रम…

कांगड़ा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अपने एक दिन के दौरे पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 62वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम कांगड़ा के सपड़ी इलाके में SSB के सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) में मनाया जा रहा है। यह समारोह 20 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे शुरू होगा, जिसमें SSB की उपलब्धियों, ऑपरेशनल तैयारियों और भारत की सीमाओं की सुरक्षा में उसकी सेवा को दिखाया जाएगा। बल के वरिष्ठ अधिकारी, जवान और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। अमित शाह का 20 दिसंबर को कांगड़ा के सपड़ी में होने वाला कार्यक्रम अब पूरी तरह फाइनल हो चुका है, जिससे प्रदेश की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं हाई अलर्ट पर हैं। उनका यह दौरा न केवल सीमा सुरक्षा बल के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि हिमाचल की राजनीति में भी नई हलचल पैदा कर सकता है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री के साथ प्रोटोकाल में ही कई उच्च व सैन्य अधिकारी आएंगे। इसके अलावा राजनीतिक दृष्टि से भी बीजेपी उनके आगमन पर कांगड़ा में उनके स्वागत सहित अन्य योजना कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस हिमाचल दौरे को राजनीतिक गलियारों में अत्यंत अहम माना जा रहा है। भले ही उनका मुख्य कार्यक्रम एसएसबी के समारोह में शिरकत करना है, पर केंद्र सरकार के सबसे मजबूत नेताओं में शुमार अमित शाह के आगमन के कई और मायने भी निकाले जा रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं और अगले चुनावों के लिए दोनों ही दलों ने बड़े-बड़े कार्यक्रम कर शंखनाद कर दिया है। माना जा रहा है कि अमित शाह अपने दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *