Home » Uncategorized » जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट भंडार कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट भंडार कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण किया

मंडी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवीपैट भंडार कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भंडार कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की विस्तार से जांच की गई। उपायुक्त ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही सुरक्षा ड्यूटी की भी समीक्षा की। उन्होंने भंडार कक्ष में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से कर्ण वीर सिंह कौंडल सहित निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा तथा नायब तहसीलदार सुनील शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *