Home » Uncategorized » Paush Amavasya Kab Hai 2025: साल की अंतिम अमावस्या कब है, 19 या 20 दिसंबर? जानें सही तारीख, स्नान-दान मुहूर्त

Paush Amavasya Kab Hai 2025: साल की अंतिम अमावस्या कब है, 19 या 20 दिसंबर? जानें सही तारीख, स्नान-दान मुहूर्त

December 2025 Amavasya Date: दिसंबर में पौष अमावस्या पड़ती है जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ये अमावस्या पितरों के तर्पण और श्राद्ध इत्यादि कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कई भक्त पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन उपवास भी रखते हैं। इस दिन पवित्र नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में पौष अमावस्या कब पड़ रही है।

दिसंबर में अमावस्या कब है 2025 (December Amavasya Date 2025)

दिसंबर में अमावस्या 19 तारीख को है। पौष अमावस्या का प्रारंभ 19 दिसंबर को सुबह 5 बजे से होगा और समापन 20 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा।

पौष अमावस्या का महत्व (Paush Amavasya Ka Mahatva)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार पौष अमावस्या के दिन व्रत रखने से न केवल पितरों की आत्मा को शांति मिलती है बल्कि समस्त देवी देवताओं की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन नदी स्नान करके दान-पुण्य कर्म करने और पितृ तर्पण करने वालों को कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पौष अमावस्या पर क्या करना चाहिए (Paush Amavasya Par Kya Karna Chahiye)

  • पौष अमावस्या के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए।
  • इस दिन पूर्वजों को याद जरूर करना चाहिए।
  • इस दिन पवित्र नदी, जलाशय या किसी कुंड आदि में स्नान जरूर करें।
  • इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें।
  • अर्घ्य देने के पात्र में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प अवश्य डालें।
  • इस दिन जरूरतमंदों को दान जरूर दें।

दर्श अमावस्या के उपाय

  • पौष मास की अमावस्या वाले दिन प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और यदि संभव हो तो किसी जल तीर्थ यानि गंगा-यमुना जैसी नदी या फिर किसी समुद्र और सरोवर आदि में जाकर स्नान करना चाहिए.
  • पौष मास की अमावस्या पर स्नान के साथ दान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि इस दिन जरूरमंद लोगों को दान से देने से जीवन और कुंडली से जुड़े तमाम दोषों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में पौष अमावस्या वाले दिन व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों को काला कंबल, काले जूते, काला तिल, काला छाता आदि दान करना चाहिए.
  • सनातन परंपरा में अमावस्या तिथि के स्वामी पितर मान गये हैं, ऐसे में यह पितृपूजा के लिए अत्यंत ही फलदायी मानी गई है. ऐसे में पौष मास की अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को स्नान-ध्यान करने के बाद पितरों के निमित्त दक्षिण दिशा की ओर मुख करके श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि करना चाहिए.
  • अमावस्या तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा और साधना अत्यंत ही शुभ और फलदायी मानी गई है. ऐसे में पौष मास की अमावस्या पर व्यक्ति को अपने घर में साफ-सफाई करने के बाद शाम के समय अपने घर की देहरी पर सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए और पूजा में माता लक्ष्मी की के मंत्र का जप करना चाहिए.
  • अमावस्या के दिन देवी-देवताओं के समान पूजनीय माने जाने वाले पीपल की पूजा का विधान है. जिस पीपल के पेड़ में त्रिदेव यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है, उसके नीचे शाम के समय दीया जरूर जलाना चाहिए. इसी प्रकार एक दीया यम देवता के लिए घर की दक्षिण दिशा में भी विशेष रूप से जलाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *