Home » Uncategorized » कामगार कल्याण बोर्ड के सभी कर्मियों ने चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत ली शपथ…

कामगार कल्याण बोर्ड के सभी कर्मियों ने चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत ली शपथ…

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में कार्यान्वित किए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज कामगार कल्याण बोर्ड ज़िला सोलन में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा निवारण की शपथ दिलाई गई। यह जानकारी श्रम कल्याण अधिकारी सोलन ललित शर्मा ने दी। ललित शर्मा ने कहा कि चिट्टा समाज के लिए एक गम्भीर चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे में संलिप्त लोगों व नशे कारोबारियों की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बोर्ड के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि चिट्टा मुक्त हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि स्वयं व अपने आस-पास किसी भी व्यक्ति को नशीले पदार्थ का सेवन करने नहीं देंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड के ज़िला कार्यालय सोलन, उप कार्यालय परवाणू, बद्दी व नालागढ़ के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने इस अवसर पर शपथ ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]