Home » Uncategorized » टीम सी ने जीता जिला सोलन पत्रकार संघ का ख़िताब, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कर्नल डॉक्टर संजय शांडिल

टीम सी ने जीता जिला सोलन पत्रकार संघ का ख़िताब, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कर्नल डॉक्टर संजय शांडिल

लाइव हिमाचल/सोलन:जिला सोलन पत्रकार संघ की दो दिवसीय क्रिकेट लीग का रविवार को दुर्गा पब्लिक स्कूल के ऐतिहासिक ग्राउंड में समापन हो गया। इस बार फाइनल टीम सी के नाम रहा। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक था। जिसे दुर्गा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी बहुत उत्साहित तरीके से देखा। टीम बी और सी के बीच टॉस पहले टीम बी ने जीता। लेकिन यहां बी टीम की शुरुआत धीमी रही। सोमदत्त शर्मा के साथ गुलशन नंदा ओपनिंग के लिए उतरे लेकिन धीमी रफ्तार से ही बैटिंग हुई। 10 ओवर के मैच में टीम बी ने मात्र 74 रन ही बनाए। इस मैच में सोमदत्त शर्मा, गुलशन नंदा, तोमर ठाकुर और अजय भट्टी सस्ते में निपट गए। हालांकि बाद में धर्मेंद्र डडवाल और अश्विनी शर्मा ने सम्मानजनक स्कोर तक टीम बी को पहुंचा दिया। लेकिन दूसरी पारी में पुनीत वर्मा और दीपक ठाकुर ने सधी हुई शुरुआत की। इसके बाद वेद आर्य के ताबड़तोड़ रनो से टीम सी ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। वहीं प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन तोमर ठाकुर रहे। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब पुनीत वर्मा ने अपने नाम किया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ फील्डर वेद आर्या, सर्वश्रेष्ठ बोलर मोहन चौहान रहे। जबकि सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर संजय हिन्द्वान को चुना गया। वहीं दिन के पहले मैच में टीम ए और बी के बीच रोमांचक मैच हुआ। इसमें तोमर ठाकुर ने 106 रन की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 178 तक पहुंचा दिया। उनका साथ धर्मेंद्र डढ़वाल ने दिया। वह भी 31 रन पर नोट रहे। इस मैच में टीम बी ने ए को 41 रनो के बड़े अंतर से हराया। जबकि शनिवार को हुए टीम बी और सी के मैच में हाफ सेंचुरी लगाने वाले वेद आर्या को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

तीनो टीमों में खूब रही कशमकश
वहीं प्रतियोगिता की खास बात यह रही की इस बार चार मैच हुए। पहला मैच टीम ए और सी के बीच हुआ। जिसमें टीम ए ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मैच टीम बी और सी के बीच हुआ। जिसमें सी टीम जीती। जबकि तीसरा मैच टीम बी और ए के बीच खेला गया। इसमें टीम बी ने जीत दर्ज की। तीनों टीमों ने लीग मैच में एक-एक मैच जीत कर दो-दो पॉइंट हासिल किए। नेट रन रेट के आधार पर टीम बी और सी के बीच फाइनल मैच खेला गया। लिहाजा ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रतियोगिता में फाइनल समेत चार मैच खेले गए। इस दो दिवसीय लीग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए जिला सोलन का संघ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने कहा कि यहां सभी खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता से अधिक खेला है। उन्होंने कहा कि भले ही टीम सी विजेता रही हो, लेकिन सही मायनो में जीत जिला सोलन पत्रकार संघ के सभी सदस्यों की हुई है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के साथ अपने सभी स्पॉन्सर का भी आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इस लीक को सफल बनाने में योगदान दिया। वहीं महासचिव अश्विनी शर्मा ने भी लीग के सफल होने पर सभी को शुभकामनाएं दी।

यह है क्रिकेट लीग के प्रायोजक
वहीं दो दिवसीय क्रिकेट लीग को पाइनग्रोव स्कूल,होटल जन्नत, तपन हुंडई, राकेश वर्मा विशाल टेलीकॉम, एसवी ज्वेलर्स, नमित गुप्ता, सॉफ्ट टच एंड फार्मास्यूटिकल, राजेंद्र ज्वेलर्स, किया शोरूम,मैरिडियन मेडकेयर मैजिक कम्युनिकेशन,यूनिक कम्युनिकेशन, शर्मा मोबाइल जोन, डीपीएस स्कूल ने स्पॉन्सर किया है।

वरिष्ठ पत्रकारों का मिला सहयोग
दो दिवसीय क्रिकेट लीग में चीफ पैटर्न भानु वर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान सोमदत्त शर्मा, पवन ठाकुर, धर्मेंद्र डडवाल, संजय हिन्द्वान धर्मपाल ठाकुर, सुख दर्शन ठाकुर, सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने भी खूब सहयोग किया है। इसके आलावा नाहन के वरिष्ठ पत्रकार मैच देखने पहुंचे। उन्होंने जिला पत्रकार संघ का हौंसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी।

कर्नल डॉ. संजय शांडिल ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, पत्रकारों के खेल की सराहना की

वहीं कर्नल डॉ. संजय शांडिल ने इस अवसर पर कहा की पत्रकार जितने कलम के धनी हैं, उतने ही बेहतर खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के खेल की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी का प्रदर्शन प्रशंसनीय है। कर्नल डॉ. शांडिल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री को कार्यक्रम में आना था, लेकिन दिल्ली में रैली होने के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में उन्हें यहां आने का अवसर मिला, जिसके लिए वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। इस अवसर पर कर्नल डॉ. संजय शांडिल ने स्वास्थ्य मंत्री की ओर से 51 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ है, तो वह अपने कार्य को पूरी कर्मठता और निष्ठा के साथ कर सकता है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में टीआरपी से ऊपर उठकर स्वच्छ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत केवल एक पहलू है, यहां एक जीतेगा और एक हारेगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खेल भावना के साथ खेला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]