Home » Uncategorized » कांगड़ा की बेटी ऐशिता शर्मा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, ऑल इंडिया मेरिट में पाया 12वां स्थान…

कांगड़ा की बेटी ऐशिता शर्मा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, ऑल इंडिया मेरिट में पाया 12वां स्थान…

धर्मशाला: कांगड़ा की बेटी एशिता कपनी काबलियत के दम पर आसमान छुएगी। एशिता का चयन भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। राजीव शर्मा एवं रुचिका शर्मा की बेटी एशिता का चयन एसएससी परीक्षा के तहत हुआ जिसमें उन्होंने पूरे देश मे 12वां स्थान हासिल किया। कांगड़ा जिला के नूरपुर उपमंडल के डुन्नी गांव की रहने वाली एशिता ने अपनी जमा दो की शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय,3 बीआरडी, चंडीगढ़ से पूर्णकी तथा इसके उपरांत बी.ई (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री सीसीईटी, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्राप्त की। उनका चयन भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत हुआ है।उनका पारिवारिक परिवेश भी भारतीय वायुसेनासे जुड़ा रहा है। उनके पिता वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहेहैं। उनके दादा स्व. कुलदीप चंद शर्मा एवं दादी कल्याण देवी का सपना उस समय साकार हुआ जब उनकी पौत्री का चयन भारतीय वायुसेना में देश की सेवा हेतुहुआ। उनका प्रशिक्षण जनवरी 2026 से वायुसेना अकादमी सिकंदराबाद (हैदराबाद) में शुरु होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *