Home » Uncategorized » सोलन कॉलेज के छात्रों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

सोलन कॉलेज के छात्रों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन में आज सड़क सुरक्षा को लेकर रोड सेफ्टी क्लब की अगुवाई में छात्रों और स्टाफ ने न केवल खुद यातायात नियमों का पालन करने की कसम खाई, बल्कि सड़कों पर उतरकर आम जनता को भी जागरूक किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जहां कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके तुरंत बाद छात्रों ने कॉलेज परिसर से कोटला नाला चौक तक एक जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन और जुबान पर नारों के साथ छात्रों ने वाहन चालकों और राहगीरों को ट्रैफिक नियमों का महत्व समझाया। प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे कार्यक्रमों से न केवल छात्र जिम्मेदार बनते हैं, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आगे भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *