Home » Uncategorized » तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति…

तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति…

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आईएफएस अधिकारी एवं डायरेक्टर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर, समग्र शिक्षा राजेश शर्मा अब मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) मिल्कफेड का एडिश्नल चार्ज भी देखेंगे। वहीं, साल 2019 बैच के एचपीएएस अधिकारी एवं जॉइंट सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा विश्व मोहन देव चौहान को रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आरटीओ) शिमला लगाया गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। साल 2019 बैच के एचपीएएस अधिकारी एवं जॉइंट सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा विश्व मोहन देव चौहान को रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आरटीओ) शिमला लगाया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद सुरी दास नेगी आरटीओ शिमला के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे। साल 2012 बैच के एचपीएएस एवं एमडी मिल्कफेड डॉ. विकास सूद को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एडिश्नल सेक्रेटरी (तकनीकी शिक्षा) लगाया गया है। इसके साथ, एडिश्नल सेक्रेटरी राजस्व-डीएम का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। वहीं 22 फरवरी 2023 को भी राजेश शर्मा को मिल्कफेड में तैनाती दी गई थी। मगर तब 24 घंटे के भीतर उन्हें यहां से हटाकर समग्र शिक्षा में डायरेक्टर लगाया गया था। अब उन्हें दूसरी बार इस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *