Home » Uncategorized » पुलिस ने सुबाथु के गेस्ट हाउस में चिट्टे के साथ 6 युवक किए गिरफ्तार…

पुलिस ने सुबाथु के गेस्ट हाउस में चिट्टे के साथ 6 युवक किए गिरफ्तार…

सोलन: जिला सोलन के सुबाथु में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रडियाणा स्थित एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर 6 युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर चोरी, मारपीट और नशे के कारोबार समेत कुल 51 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई घटना 11 दिसंबर की है। सुबाथु पुलिस चौकी की टीम जब क्षेत्र में गश्त पर थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रडियाणा के अमित गेस्ट हाउस में कुछ संदिग्ध लोग रुके हुए हैं। सूचना थी कि ये लोग न केवल चिट्टा बेचते हैं, बल्कि खुद भी नशा करने के आदी हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गेस्ट हाउस के एक कमरे में छापा मारा। वहां मौजूद 6 युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 2.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं यह आरोपी शिमला और मंडी के रहने वाले हैं। पुलिस ने जिन 6 लोगों को पकड़ा है, उनकी पहचान इंदरदेव उर्फ दानु (40), विक्की डोगरा (36), करण गौतम (24), निखिल रंजन (29), राजेंद्र शर्मा (31) और निशु शर्मा (27) के रूप में हुई है। ये सभी शिमला और मंडी जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इंदरदेव का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड जांच के दौरान पुलिस के होश तब उड़ गए जब मुख्य आरोपी इंदरदेव उर्फ दानु का रिकॉर्ड खंगाला गया। वह एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शिमला, अन्य जिलों और बाहरी राज्यों में 51 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 4 मामले एनडीपीएस एक्ट, 23 आबकारी एक्ट, 17 चोरी और सेंधमारी, और बाकी मारपीट व एक्सीडेंट से जुड़े हैं। पुलिस ने धर्मपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बाकी साथियों का भी पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *