Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश का इस दिन से बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश का इस दिन से बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने से अब दोपहर के समय कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है. ऐसे में सोमवार को ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि मनाली में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रहा. हालांकि प्रदेश में सुबह शाम ठंड भी बढ़ने लगी है. लाहौल स्पीति में तापमान माइनस में जाने से अब यहां जल स्रोत जमना शुरू हो गए हैं. दोपहर में भी यहां अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक होने से बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं. बिलासपुर और मंडी जिलों में भी सुबह के समय हल्का और घना कोहरा होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के 14 स्थानों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है. ऐसे में अब प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने को लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में कहां रहा कितना न्यूनतम तापमान
हिमाचल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि  ताबो में न्यूनतम पारा लुढ़क कर माइनस -4.6 डिग्री हो गया है. वहीं बात करें शिमला का  न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, सुंदरनगर का 2.7, भुंतर का 2.1, कल्पा के 1.0, धर्मशाला का 7.0, ऊना का 5.6, नाहन का 9.7, पालमपुर का 5.0, सोलन का 3.0, मनाली का 2.3, कांगड़ा का 5.4, मंडी का 3.7, बिलासपुर का 6.5, हमीरपुर का 3.9, जुब्बड़हट्टी का 9.2, कुफरी में 6.2, नारकंडा में 3.4, भरमौर में 6.3, रिकांगपिओ में 3.4, सेऊबाग में 1.8, बरठीं में 3.9, कसौली में 10.7, पांवटा साहिब में 9.0 , सराहन मे 5.7, देहरा गोपीपुर में 7.0, नेरी में 9.8, और बजौरा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में कब से बिगड़ेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार  13 दिसंबर से प्रदेश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. ऐसे में 12 और 13 दिसंबर को बिलासपुर और मंडी के कुछ क्षेत्रों ने घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 14 दिसंबर से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. हालांकि 15 दिसंबर से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में फिर मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. प्रदेश में पूरे सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान अब प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो शिमला में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. जबकि सुंदरनगर में 22.6 डिजीज भुंतर में 21.8, कल्पा में 15.5, धर्मशाला में 23.1, नाहन में 23.4, सोलन में 24.5, मनाली में 15.4, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 21.8, बिलासपुर में 22.8, हमीरपुर में 23.6, जुब्बड़हट्टी में 19.8, कुफरी में 14.5, कुकुमसेरी में 12.8, नारकंडा में 12.6, भरमौर में 17.0, रिकांगपिओ में 18.9, बरठीं में 23.7, समदो में 13.3, कसौली में 17.5, ताबो में 8.3, नेरी में 23.3, और बजौरा में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *