Home » Uncategorized » हिमाचल सरकार के तीन साल: मंडी में 14 स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व सैनिक होंगे सम्मानित…

हिमाचल सरकार के तीन साल: मंडी में 14 स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व सैनिक होंगे सम्मानित…

मंडी : हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर वीरवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जनसंकल्प सम्मेलन होने जा रहा है। मंडी में होने वाले जनसंकल्प सम्मेलन में प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और वीरता पदक विजेता पूर्व सैन्य अधिकारियों व जवानों को विशेष सम्मान देगी। मंच पर कुल 14 स्वतंत्रता सेनानियों व पदक विजेताओं को स्थान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इन्हें सम्मानित करेंगे। देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाने वाले इन वीरों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम में विशेष प्रविधान किए गए हैं। सम्मेलन में महिला कबड्डी विश्व कप विजेता टीम का भी सम्मान होगा। विश्व कप विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की पांच हिमाचली खिलाड़ियों कप्तान रितु नेगी, उपकप्तान पुष्पा राणा, साक्षी शर्मा, भावना ठाकुर और चंपा ठाकुर को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार उन्हें पुरस्कार राशि भी प्रदान कर सकती है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ई-टैक्सी योजना के तहत परमिट प्राप्त कर चुके 15 युवाओं को टोकन राशि भी सौंपेंगे। सरकार की वीजा योजना के माध्यम से विदेश में रोजगार पाने वाले युवाओं को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों और वीर जवानों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *