Home » Uncategorized » सोलन एसपी गौरव सिंह की रात्रि गश्त, नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन…

सोलन एसपी गौरव सिंह की रात्रि गश्त, नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन…

सोलन : जिला सोलन में कानून-व्यवस्था को और सख्त बनाने तथा नशे के बढ़ते खतरे पर रोक लगाने के लिए एसपी सोलन गौरव सिंह देर शाम शहर की सड़कों पर गश्त करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और ट्रैफिक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं हाल ही में बाजार के एक व्यापारी परिवार का चिट्टा (हेरोइन) तस्करी में संलिप्त पाया जाना पूरे शहर के लिए चौंकाने वाला मामला बना है। इस मौके पर एसपी गौरव सिंह ने कहा कि नशे के माफिया को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने समाज से भी सहयोग की अपील की खासकर अभिभावकों और युवाओं से, ताकि इस लड़ाई को सामूहिक ताकत मिल सके। सोलन शिक्षा का बड़ा केंद्र होने के कारण पुलिस की खास नजर शिक्षण संस्थानों के आसपास है। विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के लिए नियमित चेकिंग,जागरूकता कार्यक्रम और गुप्त निगरानी को बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई संपत्ति जांच और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment