Home » Uncategorized » तीन शैक्षणिक सत्र के मेधावियों को वाउचर देकर सम्मानित करेगी सरकार…

तीन शैक्षणिक सत्र के मेधावियों को वाउचर देकर सम्मानित करेगी सरकार…

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार 11 दिसंबर को मंडी में होने वाले कार्यक्रम में तीन शैक्षणिक सत्रों 2023, 2024 और 2025 के मेधावी विद्यार्थियों को एक साथ सम्मानित करेगी। यह पहली बार है, जब सरकार एक ही मंच से तीन वर्षों की मेरिट लिस्ट के करीब दस हजार टॉपर छात्रों को वाउचर वितरित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खुद हर जिले से चुने गए दो-दो मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित करेंगे। इन विद्यार्थियों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के वे विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *