Home » Uncategorized » पहले वर्ष MBBS में टॉप कर सोलन के सत्यम ने बढ़ाया परिवार व प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…

पहले वर्ष MBBS में टॉप कर सोलन के सत्यम ने बढ़ाया परिवार व प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…

शिमला : इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला के छात्र सत्यम ने पहले वर्ष की MBBS परीक्षा में टॉप कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सत्यम को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान माहौल गर्व और प्रेरणा से भर उठा। सत्यम की सफलता पर अग्रवाल परिवार में खुशी की लहर है। परिवार का कहना है कि यह उपलब्धि सत्यम की मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रतिफल है। सत्यम ने अपनी पढ़ाई के साथ संतुलन बनाते हुए कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने सत्यम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के होनहार युवा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर देश-प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। सत्यम की इस उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया गया। वहीं परिवार ने ईश्वर और साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होने की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि“भगवान सत्यम पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्री राम. वहीं सत्यम की इस सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण, परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *