Home » Uncategorized » हिमाचल में बढ़ा महिला मतदाता लिंग अनुपात, इन 16 विधानसभा में हुआ सुधार…

हिमाचल में बढ़ा महिला मतदाता लिंग अनुपात, इन 16 विधानसभा में हुआ सुधार…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में महिला मतदाता लिंग अनुपात में सुधार आया है। प्रदेश में महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 से बढ़कर 983 पहुंच गया है। इसकी जानकारी प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बताया कि किसी भी राष्ट्र में गणतंत्र के स्तर को महिलाओं की सहभागिता से तय किया जा सकता है। प्रदेश के 10 जिलों में औसत से कम महिला मतदाता लिंगानुपात कम था। इसको लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अब इन जिलों में महिला का लिंगानुपात अब तक के 6 महीनों में काफी बढ़ा है।

इन विधानसभा क्षेत्र में बढ़ा महिला लिंग अनुपात

भरमौर– 930 से बढ़कर 948, इंदाैरा– 939 से बढ़कर 952, फतेहपुर– 972 से बढ़कर 976, बंजार– 967 से बढ़कर 968, करसोग– 972 से बढ़कर 977, सिराज– 935 से बढ़कर 939, द्रंग– 970 से बढ़कर 972, चिंतपूर्णी– 959 से बढ़कर 961, श्री नयना देवी– 962 से बढ़कर 966, नालागढ़– 956 से बढ़कर 959, दून– 922 से बढ़कर 925, कसौली– 949 से बढ़कर 951, शिलाई– 820 से बढ़कर 833, शिमला– 934 से बढ़कर 936
रामपुर– 946 से बढ़कर 950,रोहडू– 955 से बढ़कर 967।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *