Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में आधी रात भूकंप के झटके: 3.6 मापी गई तीव्रता, लोग घरों से बाहर भागे…

हिमाचल प्रदेश में आधी रात भूकंप के झटके: 3.6 मापी गई तीव्रता, लोग घरों से बाहर भागे…

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती रात (शुक्रवार को) भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर गहराई पर आया। इन झटकों को तीन से चार बार महसूस किया गया। NCS के अनुसार, भूकंप रात 11 बजकर 36 मिनट पर आया। अब तक इससे किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिन लोगों ने झटके महसूस किए, वह घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटकों की तीव्रता कम होने की वजह से ज्यादातर लोग इन झटकों को महसूस नहीं कर पाएं। चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील यानी जोन 6 में है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। 14 दिन पहले भी यहां पर रात 12 बजे के बाद भूकंप आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *