Home » Uncategorized » हिमाचल में कड़ाके की ठंड, ताबो में सीजन की सबसे ठंडी रात, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार…

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, ताबो में सीजन की सबसे ठंडी रात, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार…

शिमला: हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। मंगलवार रात को ताबो का न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को यह माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। शिमला में भी ठिठुरन लगातार बढ़ रही हैं। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 2.6, भुंतर 2.6, कल्पा -1.5, धर्मशाला 6.8, ऊना 5.5, नाहन 9.7, पालमपुर 4.5, सोलन 2.8, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.5, मंडी 8.1, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 4.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी 4.0, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 2.8, रिकांगपिओ 1.2, सेउबाग 0.4, बरठीं 3.5, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -9.8, नेरी 8.6 व बजाैरा में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से  5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दाैरान प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिला शामिल हैं। प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह-शाम कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला और चंबा में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। 3 से 5 दिसंबर तक सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं बिलासपुर, सुंदरनगर व मंडी में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *