Home » Uncategorized » क्षेत्र और तंग सुरंगों में हर गतिविधि बताएगा स्नेक रोबोट…

क्षेत्र और तंग सुरंगों में हर गतिविधि बताएगा स्नेक रोबोट…

सुंदरनगर: जवाहर लाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी) सुंदरनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने स्नेक रोबोट का मॉडल बनाया है। युद्ध क्षेत्र, मलबे, तंग सुरंगों और संकरे इलाकों में स्नेक रोबोट की मदद से हर गतिविधि पर नजर रहेगी। यह सेना समेत सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। जवाहर लाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी) सुंदरनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने स्नेक रोबोट का मॉडल बनाया है। ड्रैगन जैसी गतिशीलता प्रदर्शित करने वाली यह प्रणाली उन स्थानों तक पहुंच सकती है, जहां पारंपरिक रोबोट असमर्थ होते हैं। इस मॉडल की प्रेरणा डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) रोबोटिक स्नेक मॉडल से मिली है। रोबोटिक स्नेक को इस प्रकार प्रोग्राम किया गया है कि यह कई प्रकार के मोशन को अपना सकता है। यह लेटरल अनड्युलेशन, साइडवाइंडिंग और कॉसर्टिना मोशन जैसी उन्नत चालों का उपयोग कर सकेगा। लेटरल अनड्युलेशन में रोबोट एस आकार में लहराते हुए आगे बढ़ता है जबकि साइडवाइंडिंग तकनीक उसे तिरछे होकर ढीली या फिसलन भरी सतहों पर आसानी से चलने में मदद करती है। इसके अलावा कॉसर्टिना मोशन रोबोट को अपने शरीर को सिकोड़-फैलाकर संकरी पाइपों और तंग स्थानों में प्रवेश की क्षमता देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *