Home » Uncategorized » स्पेशल एजुकेटर सहित 270 पद भरेगा चयन आयोग, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

स्पेशल एजुकेटर सहित 270 पद भरेगा चयन आयोग, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणियों के 270 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन भर्ती आवेदन(ओआरए) जमा करने की आखिरी तारीखों के दौरान भीड़ से बचने के लिए काफी पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें। चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी ऑफलाइन भर्ती आवेदन फार्म स्वीकार नहीं करेगा। अभ्यर्थी पदों की विस्तृत जानकारी , योग्यता की शर्तें, चयन का तरीका सहित दूसरी शर्तें व दिशा-निर्देश चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in. पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 4 दिसंबर, 2025 (सुबह 10:00 बजे) से 8 जनवरी, 2026 रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है।  उसके बाद वेबसाइट लिंक डिसेबल कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ओआरए भरने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। फीस जमा होने पर ओआरए जमा करने की आखिरी तारीख से तीन कार्य दिवसों के बाद सात दिनों के लिए सुधार विंडो खोली जाएगी। ऑनलाइन आवेदनपत्र की डाउनलोड की हुई कॉपी, जरूरी मूल प्रमाणपत्र और  स्व प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ दस्तावेज सत्यापन के समय या जब भी आयोग अभ्यर्थी की पात्रता पता करने के लिए कहे, तो जमा करने के लिए लानी होगी। इन पदों के लिए आयुसीमा से 18 और 45 साल है और इसे 1 जनवरी, 2025 के हिसाब से गिना जाएगा। प्रदेश के रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों और प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और एक्स-सर्विसमैन के लिए अधिकतम उम्र की सीामा में में पांच  साल तक की छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *