कसौली/हेमेंद्र कंवर : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों द्वारा और उनके प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व डोली रांझा ने मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई की। बौद्धिक सत्र में मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत गांव बडैहरी के अजय ठाकुर ने स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे आपको एक अलग ही पहचान मिलती है उन्होंने स्वयंसेवियों से यह भी कहा कि ध्यान केंद्रित करने से आप अपने जीवन में सफलता आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धा के युग में व्यक्तित्व विकास आपके केरियर को सफल बनाता है। इस दौरान स्वयंसेवियों ने उनसे व्यक्तित्व विकास से संबंधित कई प्रश्न पूछे जिनमें उन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से उत्तर दिए जो बच्चों को उनके भविष्य में काफी सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने स्वयंसेवी को किस प्रकार आप मर्चेंट नेवी में प्रवेश ले सकते हैं और किस प्रकार उसमें व्यवसाय प्राप्त कर सकते हैं उनकी जानकारी दी। अंत में स्वयंसेवियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रसन्न होकर अजय ठाकुर ने 5100 रुपए की राशि दान दी।





