Home » Uncategorized » सोलन पुलिस की बड़ी कामयाबी: 950 नशीली गोलियों सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार…

सोलन पुलिस की बड़ी कामयाबी: 950 नशीली गोलियों सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार…

Oplus_131072

सोलन: जिला सोलन के पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम 22 नवंबर को शहर में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी। वहीं टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गाँव बावरा में मुकेश उर्फ़ तोई व राजेश चौहान नशीली व अवैध दवाइयां की खरीद फरोकत का अवैध धंधा कर रहे है। इस पर सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से पुलिस ने राजेश चौहान (31), जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में बावरा में रहता है, तथा सोलन के गांधी मोहल्ला निवासी मुकेश उर्फ तोई (37) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 950 नशीली गोलियां टेपेंटाडोल और 12,710 रुपये की नकदी बरामद की गई। जब पुलिस ने उनसे इन दवाओं के दस्तावेज या लाइसेंस मांगे, तो वे कुछ भी पेश नहीं कर सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मुकेश उर्फ तोई एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ सोलन सदर थाने में पहले से ही चोरी के 4 मामले और नशीली दवाओं से संबंधित कई अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धारा 18 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों और जब्त दवाओं को ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया है। फिलहाल दूसरे आरोपी राजेश के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *