Home » Uncategorized » सोलन में चली गोलियां; निजी विश्वविद्यालय के समीप युवक ने हवा में लहराई पिस्टल, दागे कई फायर…

सोलन में चली गोलियां; निजी विश्वविद्यालय के समीप युवक ने हवा में लहराई पिस्टल, दागे कई फायर…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: ऊना में हुए गोलीकांड के बाद अब सोलन में भी गोलियां चली हैं। ओच्छघाट के समीप युवक ने हवा में कई फायर दागे। पुलिस ने सुल्तानपुर मार्ग पर हवाई फायर करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला दो गुटों में आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। हालांकि पिस्टल से की गई फायर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिस्टल के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है। हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक एक साथ पांच से छह राउंड फायर करता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *