Home » Uncategorized » हिमाचल में फिर हुआ गोलीकांड, युवा कांग्रेस नेता की मौत; 2 PGI रैफर…

हिमाचल में फिर हुआ गोलीकांड, युवा कांग्रेस नेता की मौत; 2 PGI रैफर…

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में आधी रात गोलीकांड की घटना पेश आई। इसमें एक युवा कांग्रेस नेता की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बीती रात को कुछ दोस्त ऊना के लालसिंघी के रायजादा होटल में पार्टी कर रहे थे। होटल से बाहर निकलने के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में लात घूंसे चले। पुलिस के अनुसार, परविंदर नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई। इसमें संतोषगढ़ के आशू पूरी की मौत हो गई, जबकि पुरेंद्र और परविंदर गंभीर रूप से घायल है। वह खुद भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि काफी सारे लोग इस लड़ाई में शामिल थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सूचना के अनुसार, मृतक आशू पूरी का माइनिंग का बिजनेस था। आज उसका ऊना में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। SHO ऊना गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को रात करीब 12 बजे गोलीकांड की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *