Home » Uncategorized » अभी, जिंदा हैं धर्मेंद्र… मीडिया पर फूटा हेमा मालिनी और बेटी ईशा का गुस्सा, बोलीं- ‘ये माफ करने लायक नहीं…

अभी, जिंदा हैं धर्मेंद्र… मीडिया पर फूटा हेमा मालिनी और बेटी ईशा का गुस्सा, बोलीं- ‘ये माफ करने लायक नहीं…

Dharmendra Health Update : एक्टर धर्मेंद्र को सोमवार, 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बॉलीवुड के ही-मैन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिसके चलते उनकी देख-रेख स्पेशल डॉक्टर टीम द्वारा की जा रही है. वहीं धर्मेंद्र की हेल्थ की खबरों के बीच में सोशल मीडिया पर लगातार उनके निधन की खबरें वायरल हो रही हैं, जिसको लेकर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबरों पर नाराजगी जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।
धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों के वायरल होते ही हेमा मालिनी को गुस्सा आ गया और हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘जो भी हो रहा है वो माफ करने लायक नहीं है. कैसे एक जिम्मेदार चैनल उस व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकता है, जो कि अपने ट्रीटमेंट को अच्छे से ले रहा है और रिकवर कर रहा है.  ये बहुत ही ज्यादा अपमानजनक और लापरवाही. कृपा कर मेरे परिवार को थोड़ी इज्जत और एकांत दें।  अब हाल ही में धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है कि अभिनेता अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है।

धर्मेंद्र का फिल्मी सफर

धर्मेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से की थी. शुरुआती करियर के दौरान उन्होंने रोमांटिक और इमोशनल किरदार निभाए, लेकिन बाद में उन्होंने हर तरह के रोल्स किए. फिल्म “फूल और पत्थर” की सफलता के बाद लोग उन्हें ही-मैन कहने लगे, क्योंकि वे एक्शन फिल्मों में बहुत दमदार दिखते. इसके अलावा धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, सीता और गीता, चुपके-चुपके, धरम वीर, अनुपमा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. शोले में वीरू का किरदार आज भी लोगों को याद है, और चुपके-चुपके में उनका हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज भी सबको बहुत पसंद आया. उन्होंने अपने जीवन में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई.

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ

धर्मेंद्र का निजी जीवन हमेशा से चर्चा में रहा है. उनकी पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई, जब वे फिल्मों में आने से पहले पंजाब में रहते थे. इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए जिनमें सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं, जबकि दो बेटियां विजेता और अजीता देओल मीडिया से दूर रहती हैं. प्रकाश कौर ने हमेशा परिवार को संभाला और वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आती हैं। वहीं, फिल्मी करियर के दौरान धर्मेंद्र का दिल ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर आ गया. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और प्यार परवान चढ़ा. तलाक न लेने के चलते धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में विवाह किया. इस शादी से उनकी दो बेटियां हुईं, ईशा देओल और अहाना देओल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *