लाइव हिमाचल/शिमला : दिल्ली में लालकिले में हुए ब्लास्ट के बाद हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध हिमाचल के डीजीपी अशोक तिवारी ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश की सीमाओं में चौकसी के साथ-साथ वाहनों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और बड़े मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।प्रदेश के सभी जिलों के एसपी को को सतर्कता बरतने और होटल वो अन्य स्थानों में ठहरने वालों की जांच करने को कहा है। प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे हर आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके। प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। डीजीपी अशोक तिवारी ने सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने को कहा है। खासकर संदिग्ध लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। दिल्ली स्थित लाल किला के निकट एक कार में विस्फोट और फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की बरामदगी को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश के सभी नागरिकों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, परंतु जनसहयोग से ही शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सकती है। सभी से ये किया अनुरोध किसी भी संदिग्ध वस्तु, बिना मालिक का बैग या वाहन देखने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 नंबर पर सूचना दें।





