Home » Uncategorized » दिल्ली बम ब्लास्ट में हिमाचल का युवक घायल:अस्पताल में भर्ती, परिवार चिंतित; सीएम सुक्खू ने घटना पर दुख जताया…

दिल्ली बम ब्लास्ट में हिमाचल का युवक घायल:अस्पताल में भर्ती, परिवार चिंतित; सीएम सुक्खू ने घटना पर दुख जताया…

शिमला: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे धमाका हुआ। इसमें 2 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में 24 लोग घायल हैं। इन घायलों में हिमाचल का शख्स भी शामिल है। इस शख्स की पहचान हमीरपुर जिले के तिलकराज (45) पुत्र कृष्ण चंद के रूप में हुई है, जिस ब्लास्ट में चोटें आई हैं। परिवार के मुताबिक, तिलकराज अभी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है। यहां परिवार उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उधर, डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह और SP भगत ठाकुर ने बताया कि घायल तिलकराज की अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस वजह से दिल्ली ब्लास्ट में घायल व्यक्ति की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। परिवार और दिल्ली की टीमों से संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *