Home » Uncategorized » जयराम ठाकुर 9 नवंबर को करेंगे मातृशक्ति को सम्मानित: अभिषेक राणा

जयराम ठाकुर 9 नवंबर को करेंगे मातृशक्ति को सम्मानित: अभिषेक राणा

लाइव हिमाचल/हमीरपुर :  सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने गत दिवस चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने 9 नवंबर को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सराहकड पंचायत के भरेटा में आयोजित किए जा रहे “महिला सम्मान समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने हेतु उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे जयराम ठाकुर ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। अभिषेक राणा ने इस दौरान ट्रस्ट द्वारा अब तक सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को समय पर सहायता पहुँचाने, कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दवाई, उपचार व आर्थिक संबल प्रदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाने जैसे कार्यों को ट्रस्ट ने लगातार आगे बढ़ाया है। इन सेवाभावी प्रयासों की पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने मुक्त कंठ से सराहना की और ट्रस्ट को इसी तरह समाजहित के कार्य निरंतर गति से जारी रखने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *