Home » Uncategorized » 2 सरकारी बैंकों के विलय की तैयारी, बनेगा SBI के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक…

2 सरकारी बैंकों के विलय की तैयारी, बनेगा SBI के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक…

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ बड़े बैंकों के विलय का नया खाका तैयार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BoI) के विलय पर चर्चा चल रही है. दोनों बैंकों का मुख्यालय मुंबई है. इसका उद्देश्य अगले कुछ वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों के तहत ऐसे बैंकों का विस्तार करना और उनके परस्पर क्रियाकलापों को सुव्यवस्थित करना है।

कौन-कौन से बैंक मर्ज होंगे
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BoI) के विलय पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। अगर यह दोनों बैंक मर्ज होते है, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा। यूनियन बैंक के पास लगभग 21 करोड़ खाताधारक हैं, जबकि बैंक ऑफ इंडिया के 5.5 करोड़ ग्राहक हैं। मर्जर के बाद नए बैंक के ग्राहक आधार की संख्या 25.5 करोड़ के आसपास होगी, जो SBI के 26 करोड़ खाताधारकों के मुकाबले लगभग बराबर है। मर्जर से सीधे तौर पर ग्राहकों की जमा राशि, लेनदेन, लोन ब्याज दर या एफडी पर असर नहीं पड़ेगा। लेकिन बड़े बैंक में विलीन होने से ग्राहकों को कई फायदे मिलेंगे:
–अधिक शाखाएं और ATM नेटवर्क
-एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म और बेहतर ऑनलाइन सेवाएं।
-तेज़ लोन प्रोसेसिंग और बेहतर ग्राहक सेवा
हालांकि, मर्जर के बाद ब्रांच कोड, IFSC, पासबुक और चेकबुक में बदलाव होंगे, जिसके लिए ग्राहकों को कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।

बैंकों के विलय की एक व्यापक योजना तैयार करने के पीछे सरकार का उद्देश्य कम लेकिन अधिक शक्तिशाली संस्थान स्थापित करना है, जिसमें छोटे बैंकों को बड़े बैंकों के साथ मिलाया जाएगा. इसका लक्ष्य बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत और बेहतर बनाते हुए ऋण विस्तार और वित्तीय सुधारों के अगले चरण में सहायता प्रदान करना है. इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सरकार कथित तौर पर इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI), और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) को पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे बड़े बैंकों के साथ विलय करने पर विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *