Home » Uncategorized » BCCI Prize Money: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ का नकद इनाम, बीसीसीआई का ऐलान…

BCCI Prize Money: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ का नकद इनाम, बीसीसीआई का ऐलान…

दिल्ली: भारतीय महिला टीम के वनडे वर्ल्ड कप जीतते ही बीसीसीआई ने अपनी तिजोरी खोल दी है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को 51 करोड़ रुपये प्राइज मनी देने का फैसला किया है. इससे पहले खबर आई थी कि बीसीसीआई 125 करोड़ रुपये का इनाम देने जा रहा है, लेकिन ये बात सिर्फ अफवाह साबित हुई. बीसीसीआई के अलावा आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंंसिल ने भी इस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया था. इस बार कुल मिलाकर 122.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई. ये आईसीसी वर्ल्ड कप (मेंस-वुमेंस दोनों मिलाकर) के इतिहास में पहला मौका था कि इतने पैसे बतौर इनाम दिए गए. चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को लगभग 39.55 करोड़ रुपये मिले। हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती. दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 रन बनाने के साथ पांच विकेट झटके. उन्हें टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने के साथ 200 से अधिक रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम करके ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और शेफाली वर्मा को 87 रन बनाने के साथ दो विकेट चटकाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ चुना गया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है. टीममेट्स के बीच ‘हैरी दी’ के नाम से मशहूर इस अनुभवी प्लेयर ने बीसीसीआई का धन्यवाद किया और इतने सपोर्ट के लिए दर्शकों को भी थैंक्यू कहा. बकौल हरमन, ‘हमने लगातार तीन मैच गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद जिस तरह से हम खेले. हम जानते थे कि हम चीजों को बदल सकते हैं. हमने खुद पर भरोसा रखा और सकारात्मक रहे। यह टीम जीत की हकदार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12